छोरियां चली गांव: फिल्म 'जवान' से चर्चा में आईं रेहा सुखेजा वर्तमान में जी-टीवी के शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं। हाल ही में, एक टास्क के दौरान उन्हें भावुक होते हुए देखा गया। इस टास्क में 'अग्नि परीक्षा' के दौरान, रेहा ने एक 12 साल की लड़की के बारे में बताया, जिसका सपना आईएएस बनने का है। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण उसका परिवार उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता। रेहा ने कहा कि वह लड़की अपनी शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा।
उस पल में भावनाओं का सैलाब
रेहा सुखेजा ने शो में बताया कि जब उन्होंने उस 12 साल की लड़की की कहानी सुनी, तो वह बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उस लड़की का सपना आईएएस बनने का है, लेकिन उसे यह भी पता है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इसे पूरा करने में मदद नहीं कर सकती। रेहा ने कहा कि जब उस लड़की ने अपनी स्थिति बताई, तो वह अंदर से टूट गईं। उस लड़की को पहले से ही यह एहसास था कि शायद उसका सपना कभी पूरा नहीं होगा।
View this post on InstagramA post shared by 7th Ahad (@ahad7th)
लड़की का सपना पूरा हो
रेहा ने आंसू भरी आंखों से कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि उस लड़की का सपना किसी भी तरह पूरा हो जाए। इस समय उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। रेहा की यह भावना वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गई। उन्होंने यह बात 'अग्नि परीक्षा' चुनौती का सामना करने से पहले कही थी। इस टास्क में रेहा ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह इसे जीत नहीं पाईं। कृष्णा श्रॉफ ने टास्क जीतकर छोरी नंबर वन का खिताब हासिल किया और रेहा को नॉमिनेट कर दिया। हालांकि, रेहा की भावनाओं ने सभी का दिल जीत लिया।
You may also like
निर्यात नियंत्रण सूची के सवालों पर वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा में सरकार अभी भी शामिल : जितिन प्रसाद
सारा अली खान के जन्मदिन पर बुआ सबा और सोहा ने लुटाया प्यार, करीना ने भी दी शुभकामनाएं
Motorola Edge 50 Ultra : 50MP कैमरा और ज्यादा, लेकिन कीमत में भारी कटौती!
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में : 14 को आएंगे मुख्यमंत्री, ड्रोन प्रदर्शन होगा